Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Essay on Computer In Hindi कम्प्यूटर पर हिन्दी निबंध
हिन्दी निबन्ध

Essay on Computer In Hindi कम्प्यूटर पर हिन्दी निबंध

By Shivam KasyapApril 25, 2022No Comments4 Mins Read
Essay on Computer In Hindi
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

Essay on Computer In Hindi

कम्प्यूटर पर निबंध 

100, 200, 300, 600 

शब्दों में।

 

कम्प्यूटर पर निबंध 

प्रस्तावना – पिछले कई वर्षों से हमारे देश में कम्प्यूटरों की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।  देश को कम्प्युटरमय करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई उद्योग-धंधों और संस्थानों में कम्प्यूटर का प्रयोग होने लगा है।

कम्प्यूटरों के आयात के लिए देश के द्वार खोल दिए गए हैं। हमारे अधिकारी और मंत्रीगण सुपर कम्प्यूटरों के लिए अमेरिका से जापान तक दौड़ लगा रहे हैं।  सरकारी प्रतिष्ठानों में तो आधुनिकतम कम्प्यूटर लगाने की भारी होड़ लगी है।

कम्प्यूटर क्या है – हमारे सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक जीवन पर छा जानेवाला कम्प्यूटर आखिर क्या है ? इस विषय में जिज्ञासा उत्पन्न होना स्वाभाविक है। वस्तुतः कम्प्यूटर ऐसे यान्त्रिक मस्तिष्कों का समन्वयात्मक एवं गुणात्मक योग है, जो तीव्रतम गति से तथा न्यूनतम समय में त्रुटिहीन गणना कर सकता है।

मानव सदैव से ही अपनी गणितीय गणनाओं के लिए गणना-यंत्रों का प्रयोग करता रहा है। इस कार्य के लिए प्रयोग की जानेवाली प्राचीन मशीनों में अबेकस पहला साधन था। वर्तमान समय में अनेक प्रकार के जटिल गणना-यंत्र बना लिए गए हैं, जो जटिल-से-जटिल गणनाओं के परिकलन स्वतः ही कर लेते हैं। इस सबमें सर्वाधिक तीव्र, शुद्ध एवं उपयोगी गणना करनेवाला यंत्र कम्प्यूटर ही है

चार्ल्स बेबेज पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 19वीं  शताब्दी के आरम्भ में पहला कम्प्यूटर बनाया। यह कम्प्यूटर लम्बी-लम्बी गणनाएँ कर उनके परिणामों को मुद्रित कर देता था।

कम्प्यूटर स्वयं ही गणनाएँ करके जटिल-से-जटिलसमस्याओं के हल मिनटों और सेकेण्डों में निकाल सकता है, जिन समस्याओं का हल करने के लिए मनुष्य को कई दिन, यहाँ तक कि महीनों लग सकते हैं।

कम्प्यूटर से की जानेवाली गणनाओं के लिए एक विशेष भाषा में निर्देश तैयार किए जाते हैं। इन निर्देशों और सूचनाओं को कम्प्यूटर का “प्रोग्राम” कहा जाता है।  यदि कम्प्यूटर से प्राप्त होनेवाले परिणाम अशुद्ध हैं तो इसका तात्पर्य यह है कि उनके “प्रोग्राम” में कहीं-न-कहीं त्रुटि रह गई है, इसमें यंत्र का कोई दोष नहीं है।

Essay on Computer In Hindi/ What is The Computer कम्प्यूटर क्या है।  

कम्प्यूटर और उसके उपयोग – आज जीवन के कितने ही क्षेत्रों में कम्प्यूटर के व्यापक प्रयोग हो रहे हैं। बड़े-बड़े व्यवसाय, तकनीकी संस्थान और महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठान कम्प्यूटर के यंत्र-मस्तिष्क का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

अब तो कम्प्यूटर केवल कार्यालयों के वातानुकूलित कक्षों तक ही सीमित अब और नहीं, लेकिन यह हजारों किलोमीटर दूर दूसरे कंप्यूटर से संचार कर सकता है, संदेश प्राप्त कर सकता है और उसे संदेश भेज सकता है। 

कम्प्यूटर और मानव-मस्तिष्क – यह प्रश्न भी बहुत स्वाभाविक है कि क्या कम्प्यूटर और मानव-मस्तिष्क की तुलना की जा सकती है और इसमें कौन श्रेष्ठ है; क्योंकि कम्प्यूटर के मस्तिष्क का निर्माण भी मानव-बुद्धि के आधार पर ही सम्भव हुआ है। 

यह बात नितान्त सत्य है कि मानव मस्तिष्क की अपेक्षा कम्प्यूटर समस्याओं को बहुत कम समय में हल कर सकता है; किन्तु वह मानवीय संवेदनाओं, अभिरुचियों, भावनाओं और चित्त से रहित मात्र एक यंत्र-पुरुष है।  कम्प्यूटर केवल वही काम कर सकता है; जिसके लिए उसे निर्देशित किया गया हो। वह कोई निर्णय स्वयं नहीं ले सकता और न ही कोई नवीन बात सोच सकता है।

उपसंहार – भारत जिस गति से कम्प्यूटर-युग की ओर बढ़ रहा है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हम अपने आपको सम्पूर्ण रूप से कम्प्यूटर के हवाले करने के लिए विवश किए जा रहे हैं। कम्प्यूटर हमें बोलना, व्यवहार करना, अपने जीवन को जीना, मित्रों से मिलना और उनके विषय में ज्ञान प्राप्त करना आदि सबकुछ सिखाएगा।

इसका अभिप्राय यह हुआ कि हम जीवन के प्रत्येक मोड़ पर कम्प्यूटर पर आश्रित हो जाएँगे।  यह सही है कि कम्प्यूटर में जो कुछ भी एकत्र किया गया है, वह आज के असाधारण बुद्धिजीवियों की देन है, लेकिन हम यह प्रश्न भी पूछने के लिए विवश हैं कि जो बुद्धि या जो स्मरण-शक्ति कम्प्यूटर को दी गई है, क्या उससे पृथक हमारा कोई अस्तित्व नहीं है ?

हो भी, तो क्या यह बात अपने-आप में कुछ कम दुःख दायी नहीं है कि  हम अपने प्रत्येक भावी कदम को कम्प्यूटर के माध्यम से प्रमाणित करना चाहें और उसके परिणामस्वरूप अपने-आपको निरंतर कमजोर, हीन एवं आयोग्य बनाते रहें।

advantages of computer in hindi essay computer essay in hindi computer essay in hindi for 7th class computer essay in hindi pdf computer essay in hindi with points essay of computer in hindi essay of computer in hindi for class 4 essay of computer in hindi short essay on computer in hindi essay on computer in hindi 150 words essay on computer in hindi for class 5 essay on computer in hindi for class 7 essay on computer in hindi in english essay on importance of computer education 150 words in hindi essay on importance of computer in hindi hindi language computer essay in hindi importance of computer essay in hindi importance of computer in our life essay in hindi mera computer essay in hindi my computer essay in hindi short essay on benefits of computer in hind uses of computer essay in hindi कंप्यूटर का निबंध हिंदी में class 5 कंप्यूटर पर टिप्पणी लिखिए कंप्यूटर पर निबंध 10 लाइन कंप्यूटर पर निबंध 100 शब्द कंप्यूटर पर निबंध 150 शब्द hindi कंप्यूटर पर निबंध 250 शब्द कंप्यूटर पर निबंध 300 शब्द कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्द
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleWonder of  Science Essay in Hindi विज्ञान पर निबंध
Next Article 10 Sentence In Hindi | 100 रोज़ाना प्रयोग वाक्य
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Months in Kannada: Easy Guide with Pronunciation and Examples

November 15, 2025

Essay on Cricket in Hindi: क्रिकेट पर निबंध 2023

June 7, 2022

Swachh Bharat Abhiyan Hindi Essay स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 

May 25, 2022

Hindi Pollution Essay प्रदूषण पर निबंध

May 12, 2022

Essay in Hindi on Corruption भ्रष्टाचार पर निबंध

May 10, 2022

Unemployment Essay in Hindi बेरोजगारी पर निबंध

May 10, 2022
Add A Comment
Most Popular

How Maintaining Cleanliness Affects Your Fashion

March 23, 2026

Immediate Annuity Plan vs Best Retirement Plans for Income Stability

March 21, 2026

Antalya’s New Residential Permit Rules and Their Impact on Buyers

March 17, 2026

10 Stunning Places in Kyrgyzstan Most Tourists Don’t Know About

March 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.