Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Hindi Pollution Essay प्रदूषण पर निबंध
हिन्दी निबन्ध

Hindi Pollution Essay प्रदूषण पर निबंध

By Shivam KasyapMay 12, 2022No Comments4 Mins Read
Hindi Pollution Essay
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

Hindi Pollution Essay

प्रदूषण पर निबंध

100, 200, 300, 500

शब्दों में

प्रदूषण पर निबंध 

प्रस्तावना – आज के समय में प्रदुषण एक विश्व व्यापी पर्यावरणीय मुद्दा है। प्रदुषण शब्द लैटिन भाषा के ‘pollutio’ शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है गन्दा करना।  लेकिन प्रदुषण क्या है? प्रदुषण प्रदूषक के रूप में हानिकारक पदार्थो को मिलकर पर्यावरण, भूमि, पानी और हवा को गन्दा करने की प्रक्रिया है।  प्रदुषक वे पदार्थ है जो वायु, जल आदि को दूषित करते हैं, जैसे – धुआँ, धूल, कचरा आदि।  इससे केवल मानव ही नहीं बल्कि जीव समुदाय भी प्रभावित हुआ है। इसके दुष्प्रभावों को चारों तरफ देखा जा सकता है। यदि यह ऐसे ही बढ़ता जायेगा तो भविष्य में मनुष्य जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल हो जायेगा।  

Hindi Pollution Essay

प्रदूषण का अर्थ – जीवन के लिए संतुलित वातावरण अत्यन्त आवश्यक है। वातावरण के इन घटकों में हानिकारक बाहा घटकों के प्रवेश से वातावरण प्रदूषित हो जाता है जो सभी जीवधारियों के लिए हानिकारक हो जाता है। वातावरण के दूषित हो जाने को प्रदुषण कहा जाता है जो मुख्यतः जल, वायु, ध्वनि आदि में आज सर्वत्र व्याप्त है। 

Essay on pollution in Hindi /प्रदुषण पर निबंध 

प्रदूषण के प्रकार –

जल प्रदूषण – जल जीवन का पर्याय है (जल ही जीवन है) बिना जल के जीवन असम्भव है। जल भी स्वच्छ और विकार रहित होना चाहिए।  अद्योग-धन्धों का कचड़ा, रासायनिक तत्त्व आदि नदियों में मिलते रहते हैं। ये जमीन के अन्दर जाकर भूमिगत जल को प्रदूषित करते हैं।  जिससे दिन प्रतिदिन जल दूषित होते जा रहा है। एक समय ऐसा आयेगा की पीने वाला पानी भी जहर समान हो जायेगा। 

वायु प्रदूषण – वायुमण्डल में विभिन्न प्रकार की गैसें अपनी आपसी क्रिया द्वारा सन्तुलित अवस्था में रहकर जीव-जगत के लिए प्राण वायु ऑक्सीजन की निश्चित मात्रा सुनिश्चित करती है। वृक्षों के कटान, उद्योग-धन्धों के धुएँ और कचड़े से यह सन्तुलन बिगड़ जाता है। वायुमण्डल में ऑक्सीजन कम हो जाती है तथा कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यही वायु प्रदुषण होता है। 

ध्वनि प्रदूषण – अनेक प्रकार के वाहनों जैसे-मोटर, कार, जेट विमान, ट्रैक्टर आदि लाउडस्पीकर, बाजे, कारखानों के साइरन और मशीनों से होनेवाली आवाजों से ध्वनि प्रदूषण होता है।  ध्वनि की ये लहरें जीव-धारियों की  क्रियाओं को प्रभावित करती हैं। अत्यधिक तेज ध्वनि से लोगों में सुनने की क्षमता कम हो जाती है तथा नींद भी ठीक प्रकार से नहीं आती है, यहाँ तक कि कभी-कभी पागलपन का रोग भी उत्पन्न हो जाता है। 

रासायनिक प्रदूषण – प्रायः कृषक अधिक फसलोत्पादन के लिए कीटनाशक और रोगनाशक दवाइयों व रसायनों का प्रयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं।  आधुनिक पेस्टिसाइड्स का अन्धा-धुंध प्रयोग भी लाभ के स्थान पर हानि पहुंचाता है। 

रेडियोधर्मी प्रदूषण – परमाणु शक्ति, उत्पादन केंद्रों और परमाणविक परिक्षण से भी जलवायु तथा पृथ्वी का प्रदूषण होता है। परमाणु विस्फोट के स्थान पर तापक्रम इतना अधिक हो जाता है कि धातु तक पिघल जाती है। जो आज की पीढ़ी के लिए ही नहीं अपितु आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी हानिकारक है। 

प्रदुषण रोकने के उपाय – प्रदुषण को रोकने के लिए व्यक्तिगत और सरकारी दोनों ही स्तरों पर प्रयास किये जाने आवश्यक है। प्रदूषण के निवारण एवं नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं, जैसे – वाहनों से निकलने वाले धुएँ की जाँच की व्यवस्था करना, नये उद्योगों को लाइसेन्स  दिये जाने से पूर्व उन्हें औद्योगिक कचरे के निस्तारण की समुचित व्यवस्था करना और इसकी पर्यावरण विशेषज्ञों से स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वनों को अनियंत्रित कटाई को रोकने के लिए कठोर नियम बनाया जाना भारत सरकार की महत्त्वपूर्ण कार्यशैली है। 

उपसंहार – सरकार प्रदुषण की रोकथाम के लिए पर्याप्त सजग है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता से ही हम और अधिक अच्छा एवं स्वस्थ जीवन जी सकेंगे और आनेवाली पीढ़ी को प्रदूषण के अभिशाप से मुक्त दिला सकेंगे। 


ये भी पढ़ें 

भ्रष्टाचार पर निबंध 

बेरोजगारी पर निबंध 

Social Media Links 

Facebook 

Instagram 


 

air pollution essay in hindi an essay on pollution in hindi class 7 essay on pollution in hindi easy essay on pollution in hindi environment pollution essay in hindi essay on air pollution in hindi essay on pollution in for class 6 essay on pollution in hindi essay on pollution in hindi brainly essay on pollution in hindi for class 10 essay on pollution in hindi for class 5 essay on pollution in hindi for class 6 essay on pollution in hindi language essay on pollution in hindi short essay on water pollution in hindi hindi language essay on pollution in hindi hindi pollution essay noise pollution essay in hindi plastic pollution essay in hindi pollution essay in hindi 10 lines pollution essay in hindi 150 words pollution essay in hindi pdf download short essay on pollution in hindi small essay on pollution in hindi water pollution essay in hindi where essay on pollution in hindi write an essay on pollution in hindi प्रदूषण के प्रकार प्रदूषण के प्रकार पर निबंध प्रदूषण पर निबंध 10 लाइन प्रदूषण पर निबंध 100 शब्द प्रदूषण पर निबंध 150 शब्द प्रदूषण पर निबंध 200 शब्दों में प्रदूषण पर निबंध for class 4 प्रदूषण पर निबंध हिंदी में 250 शब्दों
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleEssay in Hindi on Corruption भ्रष्टाचार पर निबंध
Next Article Hindi Sentences With English अंग्रेजी के 70 वाक्य
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Months in Kannada: Easy Guide with Pronunciation and Examples

November 15, 2025

Essay on Cricket in Hindi: क्रिकेट पर निबंध 2023

June 7, 2022

Swachh Bharat Abhiyan Hindi Essay स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 

May 25, 2022

Essay in Hindi on Corruption भ्रष्टाचार पर निबंध

May 10, 2022

Unemployment Essay in Hindi बेरोजगारी पर निबंध

May 10, 2022

Essay on Computer In Hindi कम्प्यूटर पर हिन्दी निबंध

April 25, 2022
Add A Comment
Most Popular

Use of Might in Hindi: A Simple Guide for Beginners

December 2, 2025

Might Have Sentences Examples in Hindi: Easy Guide for Learners

December 2, 2025

A Complete Guide to Hair Systems and Toupees for Men: Why TopUnique Hair Leads the Way

December 2, 2025

Use of Must Have in Hindi: A Simple Guide for Beginners

December 1, 2025
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2025 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.