Past Perfect Tense वह काल होता है जिसमें कोई कार्य भूतकाल में किसी अन्य कार्य से पहले पूरा हो चुका होता है।
इसका प्रयोग तब किया जाता है जब दो कार्य भूतकाल में हुए हों और हमें बताना हो कि कौन-सा कार्य पहले हुआ था।
हिंदी में पहचान:
वाक्य के अंत में “चुका था, चुकी थी, चुके थे” जैसे शब्द आते हैं।
उदाहरण:
- जब मैं स्कूल पहुँचा, शिक्षक जा चुके थे।
- वह खाना खा चुका था।
- वे निकल चुके थे।
Past Perfect Tense – वाक्य रचना (Sentence Structure)
सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences)
Structure:
Subject + had + V³ (past participle) + object
Examples:
- He had eaten food. – उसने खाना खा लिया था।
- They had gone to market. – वे बाजार जा चुके थे।
नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
Structure:
Subject + had not + V³ + object
Examples:
- She had not finished her work. – उसने अपना काम पूरा नहीं किया था।
- I had not seen that movie. – मैंने वह फिल्म नहीं देखी थी।
प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
Structure:
Had + subject + V³ + object + ?
Examples:
- Had you eaten breakfast? – क्या तुम नाश्ता कर चुके थे?
- Had he arrived on time? – क्या वह समय पर आ गया था?
Past Perfect Tense – Hindi to English 50+ वाक्य अनुवाद
सकारात्मक वाक्य
- मैंने खाना खा लिया था। – I had eaten food.
- वह स्कूल जा चुका था। – He had gone to school.
- वे दिल्ली जा चुके थे। – They had gone to Delhi.
- उसने अपनी किताबें पढ़ ली थीं। – She had read her books.
- हमने फिल्म देख ली थी। – We had watched the movie.
- तुम घर आ चुके थे। – You had come home.
- मैंने अपना फोन चार्ज कर लिया था। – I had charged my phone.
- उन्होंने काम समय पर कर लिया था। – They had finished the work on time.
- बारिश शुरू होने से पहले हम घर पहुँच चुके थे। – We had reached home before the rain started.
- ट्रेन छूट चुकी थी। – The train had left.
नकारात्मक वाक्य
- मैंने तुम्हें नहीं देखा था। – I had not seen you.
- वह घर नहीं आया था। – He had not come home.
- तुमने अपना काम पूरा नहीं किया था। – You had not completed your work.
- उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया था। – They had not told me anything.
- हमने यह किताब नहीं पढ़ी थी। – We had not read this book.
- वह समय पर नहीं पहुँची थी। – She had not arrived on time.
- मैं उसे नहीं जानता था। – I had not known him.
- उसने माफ नहीं किया था। – He had not forgiven.
- बच्चों ने दूध नहीं पिया था। – The children had not drunk the milk.
- बारिश नहीं हुई थी। – It had not rained.
प्रश्नवाचक वाक्य
- क्या तुम वहाँ जा चुके थे? – Had you gone there?
- क्या उसने तुम्हें फोन किया था? – Had he called you?
- क्या वे स्कूल पहुँच गए थे? – Had they reached school?
- क्या मैंने गलती की थी? – Had I made a mistake?
- क्या वह रोई थी? – Had she cried?
- क्या तुमने अपना बैग रखा था? – Had you kept your bag?
- क्या बच्चों ने होमवर्क कर लिया था? – Had the children done the homework?
- क्या हम समय पर निकले थे? – Had we left on time?
- क्या उसने चाय पी थी? – Had he drunk tea?
- क्या बारिश हो चुकी थी? – Had it rained?
मिश्रित अभ्यास वाक्य
- मैं उसके आने से पहले जा चुका था। – I had left before he arrived.
- जब मैं पहुँचा, वे खेलना बंद कर चुके थे। – When I arrived, they had stopped playing.
- हमने खाना बनाकर खा लिया था। – We had cooked and eaten the food.
- वह किताब खो चुकी थी। – She had lost the book.
- उन्होंने पहले ही जवाब दे दिया था। – They had already answered.
- मैं कुछ कहने ही वाला था। – I had just about to say something.
- वह बहुत दूर चला गया था। – He had gone far away.
- मैंने पहले भी यह सुना था। – I had heard this before.
- क्या तुमने उसे माफ कर दिया था? – Had you forgiven him?
- क्या हम पहले मिल चुके थे? – Had we met before?
Past Perfect Tense का प्रयोग उन स्थितियों में होता है जहाँ भूतकाल में दो कार्य हुए हों और पहले कार्य को व्यक्त करना हो।
इसमें “had + verb का तीसरा रूप” (V³) का प्रयोग किया जाता है, जिससे हम बता सकते हैं कि कोई काम पहले ही पूरा हो चुका था।
इस tense को अच्छी तरह समझने के लिए आपको रोज़ वाक्य बनाकर अभ्यास करना होगा।