Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Honesty Story in Hindi ईमानदारी पर एक कहानी
कहानियाँ

Honesty Story in Hindi ईमानदारी पर एक कहानी

By Shivam KasyapJune 7, 2022No Comments5 Mins Read
honesty story in hindi
honesty story in hindi
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

Honesty Story in Hindi/Honesty Story in Hindi for Children

ईमादारी की जीत 

चारों ओर सुन्दर वन में उदासी छाई हुई थी। वन को अज्ञात बीमारी ने घेर लिया था। वन के लगभग सभी जानवर इस बीमारी के कारण अपने परिवार का कोई न कोई सदस्य गवाँ चुके थे। बीमारी से मुकाबला करने के लिए सुन्दर वन के राजा शेर सिंह ने एक बैठक बुलाई। 

बैठक का नेतृत्व खुद शेर सिंह ने किया।  बैठक में गज्जू हाथी, लंबू जिराफ, अकड़ू सांप, चिंपू बन्दर, गिलू गिलहरी, कीनू खरगोश सहित सभी जंगलवासियों ने हिस्सा लिया। जब सभी जानवर इकट्ठे हो गए, तो शेर सिंह एक ऊँचे पत्थर पर बैठ गया और जंगलवासियों को संबोधित करते हुए कहने लगा,”भाइयों, वन में बीमारी फैलने के कारण हम अपने कई साथियों को गवाँ चुके हैं। इसलिए हमें इस बीमारी से बचने के लिए वन में एक अस्पताल खोलना चाहिए, ताकि जंगल  में ही बीमार जानवरों का इलाज किया जा सके।’

इस पर जंगलवासियों ने एतराज जताते हुए पूछा कि अस्पताल के लिए पैसा कहाँ से आएगा और अस्पताल में काम करने के लिए डॉक्टरों की जरूरत भी तो पड़ेगी ?  इस पर शेर सिंह ने कहा, यह पैसा हम सभी मिलकर इकठ्ठा करेंगे। 

यह सुनकर कीनू खरगोश खड़ा हो गया और बोला,”महाराज! मेरे दो मित्र चंपकवन के अस्पताल में डॉक्टर हैं।  मैं उन्हें अपने अस्पताल में ले आऊंगा।”

इस फैसले का सभी जंगलवासियों ने समर्थन किया। अगले दिन से ही गज्जू हाथी व लम्बू जिराफ ने अस्पताल के लिए पैसा इकठ्ठा करना शुरू कर दिया। 

जंगलवासियों की मेहनत रंग लाई और जल्दी ही वन में अस्पताल बन गया।  कीनू खरगोश ने अपने दोनों डॉक्टर मित्रों वीनू खरगोश और चीनू खरगोश को अपने अस्पताल में बुला लिया। 

राजा शेर सिंह ने तय किया कि अस्पताल का आधा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे और आधा जंगलवासियों से इकठ्ठा किया जाएगा। 

इस प्रकार वन में अस्पताल चलने लगा। धीरे-धीरे वन में फैली बीमारी पर काबू पा लिया गया। दोनों डॉक्टर अस्पताल में आने वाले मरीजों को पूरी सेवा करते और मरीज़ भी ठीक हो कर डॉक्टरों को दुआएँ देते हुए जाते।  कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। परन्तु कुछ समय के बाद चीनू खरगोश के मन में लालच बढ़ने लगा। उसने वीनू खरगोश को अपने पास बुलाया और कहने लगा यदि वे दोनों मिल कर अस्पताल की दवाइयां दूसरे वन में बेंचे तथा रात में जाकर दूसरे वन के मरीजों को देखें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं और इस बात का किसी को पता भी नहीं लगेगा।

Honesty Story in Hindi ईमानदार बालकों की कहानियाँ  

वीनू खरगोश पूरी तरह से ईमानदार था, इसलिए उसे चीनू का प्रस्ताव पसंद नहीं आया और उसने चीनू को भी ऐसा न करने का सुझाव दिया। लेकिन चीनू कब मानने वाला था। उसके ऊपर तो लालच का भूत सवार था। उसने वीनू के सामने तो ईमानदारी से काम करने का नाटक किया। परन्तु चोरी-छिपे बेईमानी पर उतर आया। वह जंगलवासियों की मेहनत से खरीदी गई दवाइयों को दूसरे जंगल में ले जाकर बेचने लगा तथा शाम को वहाँ के मरीजों का इलाज करके कमाई करने लगा। 

धीरे-धीरे उसका लालच बढ़ता गया। अब वह अस्पताल के कम, दूसरे वन के मरीजों को ज्यादा देखता। इसके विपरीत, डॉक्टर वीनू अधिक ईमानदारी से काम करता। मरीज भी चीनू की अपेक्षा डॉक्टर वीनू के पास जाना अधिक पसंद करते। एक दिन सभी जानवर मिलकर राजा शेर सिंह के पास चीनू की शिकायत लेकर पहुँचे।  उन्होंने चीनू खरगोश की कारगुजारियों से राजा को अवगत कराया और उसे दंड देने की माँग की। शेर सिंह ने उनकी बात ध्यान से सुनी और कहा कि सच्चाई अपनी आँखों से देखे बिना वे कोई निर्णय नहीं लेंगे। इसलिए वे पहले चीनू डॉक्टर की जाँच कराएंगे, फिर अपना निर्णय देंगे। जाँच का काम चालक लोमड़ी को सौंपा गया, क्योंकि चीनू खरगोश लोमड़ी को नहीं जानता था। 

लोमड़ी अगले ही दिन से चीनू के ऊपर नजर रखने लगी। कुछ दिन उस पर नज़र रखने के बाद लोमड़ी ने उसे रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।  उसने इस योजना की सुचना शेर सिंह को भी दी, ताकि वे समय पर पहुँच कर सच्चाई अपनी आँखों से देख सकें।  लोमड़ी डॉक्टर चीनू के कमरे में गई और कहा कि वह पास के जंगल से आई है। वहाँ के राजा काफी बीमार हैं, यदि वे तुम्हारी दवाई से ठीक हो गए, तो तुम्हें मालामाल कर देंगे।  यह सुनकर चीनू को लालच आ गया।  उसने अपना सारा सामान समेटा और लोमड़ी के साथ दूसरे वन के राजा को देखने के लिए चल पड़ा। शेर सिंह जो पास ही छिपकर सारी बातें सुन रहा था, दौड़कर दूसरे जंगल में घुस गया और निर्धारित स्थान पर जाकर लेट गया। 

Join Our Facebook Page 

थोड़ी देर बाद लोमड़ी डॉक्टर चीनू को लेकर वहाँ पहुँची, जहाँ शेर सिंह मुँह ढककर सो रहा था। जैसे ही चीनू ने राजा के मुँह से हाथ हटाया, वह शेर सिंह को वहाँ पाकर सकपका गया और डर से काँपने लगा।  उसके हाथ से सारा सामान छूट गया, क्योंकि उसकी बेईमानी का सारा भेद खुल चुका था। तब तक सभी जानवर वहाँ आ गए थे। चीनू खरगोश हाथ जोड़कर अपनी कारगुजारियों  की माफ़ी माँगने लगा। 

राजा शेर सिंह ने आदेश दिया कि चीनू की बेईमानी से कमाई हुए सारी सम्पत्ति अस्पताल में मिला ली जाए और उसे धक्के मारकर जंगल से बाहर निकाल दिया जाए। शेर सिंह के आदेशानुसार चीनू खरगोश को धक्के मारकर जंगल से बाहर निकाल दिया गया। इस कार्रवाई को देखकर जंगलवासियों ने जान लिया कि ईमानदार की हमेशा जीत होती है। 

ek honesty story in hindi hindi kahani writing honest king story in hindi honesty story in hindi language honesty story in hindi with pictures short honesty story in hindi short story on imandari in hindi story of honest man in hindi the gift of honesty story in hindi ईमानदार आदमी की कहानी ईमानदारी ईमानदारी की कमाई ईमानदारी पर कहानियाँ ईमानदारी पर कहानी ईमानदारी पर छोटी कहानी ईमानदारी पर छोटी कहानी with moral ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है कैसे? ईमानदारी से काम करने वाले को क्या कहा जाता है? मानदार लकड़हारा की कहानी मोटिवेशनल स्टोरी इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleEssay on Cricket in Hindi: क्रिकेट पर निबंध 2023
Next Article Air Pollution English Essay For Studetns 2023
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Motivational Success Stories in Hindi: सफलता की कहानियाँ

August 20, 2023

Motivational Kahani in Hindi: प्रेरणादायक हिन्दी कहानियाँ 

July 28, 2023

छोटे बच्चों की कहानियां: Bachcho ki Kahaniyan

June 25, 2023

बच्चों की कहानियां | Baccho Ki Kahaniya

June 23, 2023

शिक्षक और विद्यार्थी की कहानी | Sikshak & Vidharthi

June 18, 2023

महान शिक्षक की कहानी | शिक्षक श्री रामचंद्र की कहानी

June 18, 2023
Add A Comment
Most Popular

Effective Local Link Building Strategies for Small Businesses

April 16, 2026

Golf Simulator Room Setup: 7 Mistakes That Will Cost You (And How to Avoid Them)

April 8, 2026

Caring for Comfort: How Quality Diapers Make Parenting Easier

April 4, 2026

Creative Corporate Gifts for Employees That Stand Out

April 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.