Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Hindi Quotes for Life जिन्दगी बदल देने वाले सुविचार
सफलता

Hindi Quotes for Life जिन्दगी बदल देने वाले सुविचार

By Shivam KasyapAugust 13, 2022No Comments7 Mins Read
Hindi Quotes for Life
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

Hindi Quotes for Life

लाइफ कोट्स हिन्दी में 

 

1. श्रेष्ठता पाने का एक ही जरिया है, वह यह कि आप  हर दिन पिछले दिन से बेहतर करें। 

 

2. सफल व्यक्ति अपनी नाकामियों से भी फायदा उठाते हैं और अगली बार के लिए बेहतर तैयारी करते हैं। 

 

3. सफलता उनको मिलती है, जो खुद कुछ कर दिखाते हैं ना कि उनको मिलती है जो घटनाओं को होने देते हैं। 

 

4. पहला कदम उठाने का साहस करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि उस वक्त, आप अपने सपनों को डर से ऊपर रखते हैं। 

 

5. आपके जीवन की खुशियों का आधार, आपके विचारों की श्रेष्ठता पर निर्भर करता है। 

 

6. असंभव से दिखने वाले कामों को करने में एक अलग सा ही मजा है। 

 

7. यदि आप चाहंते हैं कि आप  सपनों को साकार कर लें, तो ज्यादा नींद लेना बंद कर दें। 

 

8. लक्ष्य सितारों की भांति हैं, यह हमेशा वही रहेंगे लेकिन मुसीबतें और कठिनाइयां बादलों की तरह हैं। यह जल्द ही बिखर जाएंगी।  आप अपना ध्यान सिर्फ सितारों पर  केंद्रित रखें। 

 

9. हमारी जिंदगी इस चीज को तय नहीं करती कि हमारे साथ क्या घटित होता है। बल्कि यह उस चीज पर निर्भर करती है कि हम इन घटनाओं पर अपना क्या रवैया रखते हैं। जिंदगी हमें क्या देती है और हम किस रवैये से जिंदगी को जीते हैं। असल में एक सकारात्मक सोच के साथ चलने से सब कुछ सकारात्मक होता चला जाता है। सकारात्म विचार से सकारात्मक घटनाएं और फिर उनके सकारात्मक परिणाम मिलते ही हैं। 

 

10. एक सकारात्मक सोच ही बहुत बड़ी ताकत है। जिसे रोका नहीं जा सकता। 

 

11. जो शुरुआत करने से भी हिचकिचाता है या डरता है समझ लीजिए वो पहले ही ख़त्म हो चुका है। 

 

12. हम कहां हैं और क्या हैं, यह उन सब चीजों का परिणाम है जो हमने पूर्व में की थी। 

 

13. काम को बीच में अधूरा छोड़ने वाले कभी विजेता नहीं बनते और विजेता कभी काम को बीच में अधूरा नहीं छोड़ते। 

 

14. काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने का अर्थ है कि आप और बेहतर करने के लिए तैयार हैं। 

 

15. हम में से अधिकतर लोग उसी में ही संतुष्ट और खुश हो जाते हैं जितना कि हम समझते हैं कि इतना हमारे लिए काफी है। 

 

Hindi Quotes for Life सफलता के अनमोल विचार 

 

16. किसी भी इंसान की जिंदगी में वह सबसे स्याह लम्हा होता है, जब वह इस बात को सोचता  है कि बिना कमाए उसे पैसा कैसे मिल सकता है। 

 

17. केवल एक आईडिया और एक ही क्रियान्वन सारी दुनिया को बदल कर रख सकता है। 

 

18. यदि आप अपना तन मन धन किसी चीज के लिए झोंके देंगे, तो आप निश्चित रूप से सफल हो जाएंगे।

 

19. एक लीडर वह होता है जो संगठन को उस तरीके से देखता है, जैसा कि वह उसे भविष्य में बनाना चाहता है न कि वैसे, जैसे कि वह संगठन अभी दिख रहा है। 

 

20. हमारा जीवन हमारी सोच का ही परिणाम है इसलिए अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग करें। वहीं पर जहां पर आप अभी हैं और आपके पास जो कुछ भी उपलब्ध है। 

 

21. हमारी खुशियां इस चीज पर निर्भर नहीं करती कि हमारे पास क्या है। बल्कि इस चीज पर निर्भर करती हैं कि हमारे पास जो है, हम उसके लिए कैसा सोचते हैं। हो सकता है हम बहुत थोड़े में भी बहुत खुश हों और बहुत अधिक पाकर भी इतना खुश ना हों। 

 

22. आपका किसी भी काम को करने के प्रति क्या रवैया है, यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।”

 

23. हम अपने भाग्य विधाता खुद ही हैं, हमारी सोच और हमारा काम ही हमारे भाग्य का निर्माण करता है। क्योंकि आप हवाओं का रुख तो बदल नहीं सकते, लेकिन आप अपने नौका की पाल का रुख बदल कर आगे बढ़ सकते हैं। 

 

24. मैंने इस चीज का एहसास किया है कि जिंदगी में मैंने जो सफलताएं पाई हैं वो मेरी असफलताओं की बदौलत है। मैंने जो ताकत हासिल की है, वह मेरी कमजोरियों की बदौलत है। और मेरा व्यक्तित्व मेरी ही सीमाओं की बदौलत है। 

 

25. कभी-कभी बेहद उटपटांग सा लगने वाला विचार भी एक महान सफलता में परिवर्तित हो जाता है। 

 

26. सपने साकार होते देखे जा सकते हैं, यदि आप इसके लिए इच्छा करें। आप जिंदगी में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। अगर आप इसके लिए बाकी सब कुछ त्याग करने के लिए तैयार हैं तो। 

 

27. यदि आपके हिस्से में हार आती है तो अगली बार के लिए बेहतर योजना बनाने का काम शुरू कर दें। इसके बाद इस योजना पर प्रभावी रूप से क्रियान्वन करें, तो आप निश्चित रूप से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।”

 

28. आईडिया ही किसी उपलब्धि का आधार होते हैं। 

 

29. मेरी यह शुभकामना है कि आपके सपने ही आपका भविष्य बने। 

 

30. सफलता को मापना बेहद आसान है। यह किसी व्यक्ति की शुरूआती जिंदगी और उसकी उपलब्धियों के बीच का अंतर है। 

 

Hindi Quotes for Life संदीप माहेश्वरी के अनमोल विचार 

 

31. मैंने कई सपने देखे और कई बुरे सपने भी। 
लेकिन मैं साकार किए जाने लायक सपनों की बदौलत ही उन दुस्वप्नों से बाहर आने में कामयाब हो पाया। 

 

32. लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का अंतर सिर्फ अनुशासन है। 

 

33. छोटे लक्ष्य रखोगे, तो छोटी सफलता मिलेगी और अगर आप अपने लक्ष्य बड़े निर्धारित करोगे, तभी आपको महान सफलता मिलेगी। 

 

34. सपने देखिए, लेकिन छोटे सपने नहीं। क्योंकि छोटे सपनों में इतनी ताकत नहीं होती कि वे आत्मा को झकझोर कर सफल बनाने के लिए प्रेरित कर दें। 

 

35. जो व्यक्ति हताश हो जाता है, वह हर हालत में एक रुकावट ही बना रह जाता है।  लेकिन जो व्यक्ति हताश से बाहर आ जाता है, वह जुनून, जोश और कठिन परिश्रम से पर्वतों को भी हिला कर रख देता है। 

 

36. जिंदगी में इससे बेहतर एहसास कोई हो ही नहीं सकता, इंसान यह महसूस करता है कि उसने खुद पर विजय पा ली है। 

 

37. जब आप किसी लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं तो सबसे पहले उस लक्ष्य को हासिल करने का एहसास खुद में पैदा कीजिये। 

 

38. सच्ची प्रगति का और साहस का प्रतीक है सकारात्मक सोच। जो लोग किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं और उसके लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं। उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि जिंदगी में मेहनत से ही कुछ भी हासिल किया जा सकता है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

 

39. हे ईश्वर, मुझे इस बात की प्रेरणा देना कि मैं जितना हासिल करूं, उससे ज्यादा की कोशिश करता रहूं।”

 

40. असंभव को हासिल करने के लिए जरूर है कि वह सोचा जाए, जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। 

 

41. मैं जिस किसी भी सफल व्यक्ति से मिला हूँ, उसने मुझे एक ही बात कही है कि मेरी उस दिन से जिंदगी ही बदल गई, जब मैंने खुद पर विश्वास करना शुरू किया। 

 

ये भी पढ़ें 

 

Hindi Quotes for Life 51 सफलता के अनमोल विचार 

 

Join Our Facebook Page 

100 hindi quotes 101 quotes in hindi best hindi quotes best hindi quotes for life best quotes hindi me best quotes life hindi emotional quotes for life in hindi f hindi best quotes for life hindi me quotes hindi motivational quotes for life hindi quotes hindi quotes for life hindi quotes for life motivation hindi quotes on life hindi quotes on life reality hindi success quotes motivational hindi quotes for life quotes for happy life in hindi quotes hindi me quotes in hindi success quotes
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleHindi Motivational Quotes for Students प्रेरणादायक विचार
Next Article Anmol Vachan in Hindi सफ़लता के अनमोल वचन
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Hindi Life Quotes | लाइफ कोट्स हिंदी में

June 17, 2023

Sandeep Maheshwari Quotes Hindi संदीप जी के अनमोल विचार

September 19, 2022

Anmol Vachan in Hindi सफ़लता के अनमोल वचन

August 21, 2022

Hindi Motivational Quotes for Students प्रेरणादायक विचार

August 1, 2022

Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi प्रेरक विचार

July 22, 2022

Hindi Quotes about Success | अनमोल विचार हिंदी में

July 18, 2022
Add A Comment
Most Popular

Effective Local Link Building Strategies for Small Businesses

April 16, 2026

Golf Simulator Room Setup: 7 Mistakes That Will Cost You (And How to Avoid Them)

April 8, 2026

Caring for Comfort: How Quality Diapers Make Parenting Easier

April 4, 2026

Creative Corporate Gifts for Employees That Stand Out

April 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.