Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Short Story in Hindi कर्तव्य की कसौटी – राणा प्रताप
कहानियाँ

Short Story in Hindi कर्तव्य की कसौटी – राणा प्रताप

By Shivam KasyapJuly 29, 2022No Comments3 Mins Read
Short Story in Hindi
Short Story in Hindi
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

ये इतिहास की प्राचीन कहानी है। एक कहानी महाराणा प्रताप की है और दूसरी महात्मा बुद्ध की तो चलिये शुरू कीजिये Short Story in Hindi………

कर्तव्य की कसौटी 

स्वतंत्रता संग्राम में जूझते हुए राणा प्रताप वन पर्वतों में अपने छोटे परिवार सहित मारे-मारे फिर रहे थे। एक दिन ऐसा अवसर आया कि खाने के लिए कुछ भी नहीं था। अनाज को पीसकर उनकी धर्मपत्नी ने जो रोटी बनाई थी उसे भी वनविलाव उठा ले गया।  छोटी बच्ची भूख से व्याकुल होकर रोने लगी। 

Short Story in Hindi

 

राणा प्रताप का साहस टूटने लगा। वे इस प्रकार बच्चों को भूख से तड़पकर मरते देखकर विचलित होने लगे। एक बार मन में आया शत्रु से संधि कर ली जाए और आराम की जिंदगी जिया जाए। उनकी मुख मुद्रा गंभीर विचारधारा में डूबी हुए दिखाई दे रही थी। 

रानी को अपने पतिदेव की चिंता समझने में देर न लगी। उसने प्रोत्साहन भरे शब्दों में कहा-“नाथ कर्त्तव्य पालन मानव जीवन की सर्वोपरि संपदा है, इसे किसी भी मूल्य पर गँवाया नहीं जा सकता, सारे परिवार के भूखों या किसी भी प्रकार मरने के मूल्य पर भी नहीं। सच्चे मनुष्य न कष्टों से डरते हैं न आघातों से, उन्हें तो कर्त्तव्य का ही ध्यान रहता है। आप दूसरी बात क्यों सोचने लगे ?”

 

प्रताप का उतरा हुआ चेहरा फिर चमकने लगा। उसने कहा-“प्रिये, तुम ठीक ही कहती हो। सुविधा का जीवन तुच्छ जीव भी बिता सकते हैं पर कर्त्तव्य की कसौटी पर तो मनुष्य ही कसे जाते हैं। परीक्षा की इस घड़ी में हमें खोटा नहीं खरा ही सिद्ध होना चाहिए।”

 

राणा वन में से दूसरा आहार ढूँढ़कर लाए और उन्होंने दुने उत्साह से स्वतंत्रता संग्राम जारी रखने की गतिविधियाँ आरम्भ कर दी

धर्म का सौदा 

 

तथागत एक बार काशी में एक किसान के घर भिक्षा माँगने चले गए। भिक्षा पात्र आगे बढ़ाया। किसान ने एक बार उन्हें ऊपर से नीचे तक देखा। शरीर पूर्णांग था। वह किसान कर्म पूजक था। गहरी आँखों से देखता हुआ बोला-“मैं तो किसान हूँ। अपना परिश्रम करके अपना पेट भरता हूँ। साथ में और भी कई व्यक्तियों का।  तुम क्यों बिना परिश्रम किए भोजन प्राप्त करना चाहते हो ?”

Short Story in Hindi

बुद्ध ने अत्यंत ही शांत स्वर में उत्तर दिया-“मैं भी तो किसान हूँ।  मैं भी खेती करता हूँ।” किसान ने आश्चर्य से भरकर प्रश्न किया-“फिर……..अब क्यों भिक्षा माँग रहे हैं ?”

 

भगवान बुद्ध ने किसान की शंका का समाधान करते हुए कहा-“हाँ वत्स ! पर वह खेती आत्मा की है। मैं ज्ञान के हल से श्रद्धा के बीज बोता हूँ। तपस्या के जल से सींचता हूँ। विनय मेरे हल की हरिस, विचारशीलता फल और मन नरैली है। सतत अभ्यास का यान, मुझे उस गंतव्य की ओर ले जा रहा है जहाँ न दुःख है न संताप, मेरी इस खेती से अमरता की फसल लहलहाती है। तब यदि तुम मुझे अपनी खेती का कुछ भाग दो………और मैं तुम्हें अपनी खेती का कुछ भाग दूँ तो क्या यह सौदा अच्छा न रहेगा।”

 

किसान की समझ में बात आ गई और वह तथागत के चरणों में अवनत हो गया। 

 

Short Story in Hindi  प्राचीन कहानियाँ 

Join our Facebook Page 

a short moral story in hindi kids short story in hindi moral short stories in hindi moral story in hindi in short moral story in hindi short motivational short story in hindi new moral story in hindi short moral story in hindi short stories in hindi short stories in hindi with morals short story in hindi for kids
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleStory of Moral in Hindi बिल्ली का न्याय
Next Article Hindi Motivational Quotes for Students प्रेरणादायक विचार
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Motivational Success Stories in Hindi: सफलता की कहानियाँ

August 20, 2023

Motivational Kahani in Hindi: प्रेरणादायक हिन्दी कहानियाँ 

July 28, 2023

छोटे बच्चों की कहानियां: Bachcho ki Kahaniyan

June 25, 2023

बच्चों की कहानियां | Baccho Ki Kahaniya

June 23, 2023

शिक्षक और विद्यार्थी की कहानी | Sikshak & Vidharthi

June 18, 2023

महान शिक्षक की कहानी | शिक्षक श्री रामचंद्र की कहानी

June 18, 2023
Add A Comment
Most Popular

Effective Local Link Building Strategies for Small Businesses

April 16, 2026

Golf Simulator Room Setup: 7 Mistakes That Will Cost You (And How to Avoid Them)

April 8, 2026

Caring for Comfort: How Quality Diapers Make Parenting Easier

April 4, 2026

Creative Corporate Gifts for Employees That Stand Out

April 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.