Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Essay In Hindi On Cricket क्रिकेट पर निबंध
हिन्दी निबन्ध

Essay In Hindi On Cricket क्रिकेट पर निबंध

By Shivam KasyapSeptember 10, 2021No Comments5 Mins Read
Essay In Hindi On Cricket
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

Essay In Hindi On Cricket

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट  पर निबंध 

100, 200, 300, 500, 600

शब्दों में। 

क्रिकेट पर निबंध 

खेलों का जीवन में एक विशिष्ट स्थान होता है।  जिस तरह से खाना-पीना और पहनना जीवन के लिए अनिवार्य होता है उसी तरह से जीवन को सुखमय बनाने के लिए खेलना जरुरी होता है।  खेल अनेक प्रकार के खेले जाते हैं। आज खुले मैदान के बहुत से खेल खेले जाते हैं जैसे-हॉकी, फुटबॉल, घुड़दौड़, दौड़, पोलो, कबड्डी आदि बहुत से खेल पूरी दुनिया के लोकप्रिय खेल हैं।

इस समय संसार में कई खेल हैं जो अपनी-अपनी रूचि के अनुकूल खेले जाते हैं। लेकिन कुछ खेल ऐसे भी होते हैं जो सबकी रूचि के अनुकूल बन जाते हैं ऐसे खेल संसार के लोकप्रिय खेल बन जाते हैं। ऐसे खेलों में से क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण स्थान है।

आज के समय में क्रिकेट एक विश्व प्रिय खेल बन चुका है। क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि इस खेल को देखने के लिए दर्शकों की जितनी भीड़ को स्टेडियम में देखा जाता है अन्य खेलों में इतनी भीड़ नहीं होती है। गली-मोहल्लों में भी छोटे बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।

प्रस्तावना 

खेल, खेलना मनुष्य का स्वाभाविक गुण है। और क्रिकेट खेलना मनुष्य को सबसे ज्यादा पसंद आता है। आज के इस युग में आप अपने आस-पास क्रिकेट खेलते हुए बच्चों को देख सकते हो। क्योंकि हमारे देश में तो यह बड़ी उत्सुकता, उत्साह तथा जोश के साथ यह खेल खेला जाता है। सर्वप्रथम यह खेल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में के बीच शुरू हुआ था।

इसके पश्चात् यह सारे विश्व में फ़ैल गया। वर्तमान में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, वेस्टइण्डीज, न्यूजीलैण्ड, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट खेलने वाले प्रमुख देश हैं। 

खेलों का महत्व 

हममें से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्त्व है। इसके द्वारा शरीर के अंग स्वस्थ, सुडौल एवं शक्तिशाली बनते हैं। खेल हमारे जीवन में हमको स्वस्थ बनाकर, हमारे अंदर एक नयी चेतना को जाग्रत करते हैं। खेलों द्वारा हम अपने समय का सदुपयोग करना सीख जाते हैं। और भविष्य में एक आदर्श नागरिक का जीवन-यापन करते हैं।  अतः यह स्पष्ट है कि खेल हमारे जीवन को उज्ज्वल बनाने एवं राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। 

क्रिकेट के प्रति जुनून 

क्रिकेट के प्रति मेरा ही नहीं देश के अधिकांश युवाओं में जुनून छाया हुआ है। युवाओं में क्रिकेट इतना लोकप्रिय है कि इसकी लोकप्रियता अन्य खेलों पर भारी पड़ने लगी है। आज बचपन से ही  खेल के प्रति बच्चों की रूचि देखी जा बचपन से ही इस खेल के प्रति बच्चों की रूचि देखी जा सकती है जो युवावस्था तक और भी बढ़ती जाती है।

क्रिकेट खेलना ही नहीं दूरदर्शन पर प्रसारित क्रिकेट मैच देखने के लिए युवा वर्ग विद्यालय से छुट्टी करता है, कहीं आने-जाने का कार्यक्रम स्थगित करता है तथा अन्य काम बंद कर देता है। यह क्रिकेट के प्रति उसका जुनून ही तो है। 

क्रिकेट खेलने का तरीका 

क्रिकेट का खेल एक महान, अत्यधिक मनोरंजक एवं आकर्षक खेल है। इस खेल में दो टीमें  होती हैं। प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। खेल खेलने से पहले दो अम्पायर नियुक्त किये जाते हैं, जिनका मुख्य कार्य यह होता है कि वे खेल को निर्धारित नियमों के अनुसार खिलाएँ। ये निर्णायक  हैं। उनका निर्णय खिलाड़ियों को मानना जरुरी होता है।

हार-जीत का निर्णय दोनों टीमों की रन संख्या को गिनकर किया जाता है। जिस टीम के रनों की संख्या निश्चित अवधि में अधिक होती हैं वही टीम विजयी घोषित कर दी जाती है।  यदि निर्धारित समय के अंत में दोनों टीमों की रन संख्या समान होती है तो मैच बराबर माना जाता है। 

Essay On Cricket In Hindi/क्रिकेट पर हिंदी निबंध

कुछ प्रसिद्ध खिलाड़ी 

प्रत्येक वर्ष भारत, इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया आदि देशों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाते हैं। हमारे देश में कुछ खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने समस्त संसार में ख्याति (प्रसिद्धि) प्राप्त की है।  इनमे जाम साहब, रंजीत सिंह, एस. के. नायडू, वजीर अली, विजय हजारे, विजय मर्चेंट, सुनील गावस्कर, कपिल देव्, सचिन तेंदुलकर, एवं विराट कोहली आदि के नाम प्रसिद्ध हैं। 

खेल और क्रिकेट खेल का स्थान 

हमारे देश में जो खेल खेले जाते हैं उनको हम दो भागों में विभाजित कर सकते हैं। (1) भारतीय खेल (2)पश्चिम खेल। भारतियों खेलों के अंतर्गत गुल्ली-डंडा, गेंदबाजी, खो-खो, आँख-मिचौली आदि खेल आते हैं तथा पश्चिम खेलों के अंतर्गत हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेल आते हैं। इन दोनों प्रकार के खेलों में क्रिकेट के  खेल का विशिष्ट स्थान है।

यह खेल एक विशिष्ट प्रकार की साज-सज्जा से खेला जाता है। इसके लिए दर्शकों व खिलाड़ियों दोनों को ही कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। तभी तो इस खेल को महान गम्भीर खेल के नाम से पुकारा  जाता है। 

उपसंहार 

वास्तव में क्रिकेट का खेल बहुत ही मनोरंजक एवं मनमोहक खेल है। यह विश्व के खेलों में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। हमारे देश में भी क्रिकेट के बड़े अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने विदेशी टीमों को पराजित करके भारत के सम्मान को बढ़ाया है। हमारे देश में खेल को अधिक महत्त्व नहीं दिया जाता है और खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती हैं।

अतः हमारे देश की सरकार को चाहिए कि वह कुशल खिलाड़ियों का चयन करके उनको आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करे तथा उचित सुविधा प्रदान करे ताकि वे विजयी होकर देश के सम्मान को बढ़ाएँ। 

यह भी पढ़ें 

क्रिकेट पर निबंध Essay on Cricket in Hindi

विद्यार्थी और राजनीति पर निबंध 

विज्ञान पर निबंध Wonder of  Science Essay in Hindi 

an essay on cricket in hindi Cricket essay cricket essay in hindi cricket essay in hindi wikipedia essay in hindi on cricket essay on cricket in hindi essay on cricket in hindi for class 2 essay on cricket in hindi for class 3 essay on cricket in hindi for class 4 essay on cricket in hindi language essay on cricket in hindi only essay on cricket in hindi pdf essay on indian cricket team in hindi essay on mera priya khel cricket in hindi essay on my favourite game cricket in hindi essay on my favourite game cricket in hindi for class 6 essay on my favourite game cricket in hindi for class 7 essay writing on cricket in hindi hindi essay on cricket match short essay on cricket in hindi short essay on cricket in hindi language small essay on cricket in hindi क्रिकेट का महत्व क्या है? क्रिकेट के बारे में 20 लाइन क्रिकेट के बारे में 5 लाइन क्रिकेट के बारे में जानना है क्रिकेट पर निबंध 100 शब्द क्रिकेट पर निबंध 200 शब्द क्रिकेट पर निबंध 300 शब्द क्रिकेट पर निबंध कैसे लिखें? क्रिकेट पर निबंध हिंदी में मेरा प्रिय खेल क्रिकेट पर निबंध हिंदी 10 lines
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleDaily Use Sentences In English /हिन्दी अंग्रेजी वाक्य
Next Article Best Story In Hindi शिक्षक और विद्यार्थी की कहानी
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Months in Kannada: Easy Guide with Pronunciation and Examples

November 15, 2025

Essay on Cricket in Hindi: क्रिकेट पर निबंध 2023

June 7, 2022

Swachh Bharat Abhiyan Hindi Essay स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 

May 25, 2022

Hindi Pollution Essay प्रदूषण पर निबंध

May 12, 2022

Essay in Hindi on Corruption भ्रष्टाचार पर निबंध

May 10, 2022

Unemployment Essay in Hindi बेरोजगारी पर निबंध

May 10, 2022
Add A Comment
Most Popular

Use of Might in Hindi: A Simple Guide for Beginners

December 2, 2025

Might Have Sentences Examples in Hindi: Easy Guide for Learners

December 2, 2025

A Complete Guide to Hair Systems and Toupees for Men: Why TopUnique Hair Leads the Way

December 2, 2025

Use of Must Have in Hindi: A Simple Guide for Beginners

December 1, 2025
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2025 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.