Close Menu
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Contact Us
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tips
  • Tech
Hindi KnowladgeHindi Knowladge
Home >> Parts Of Speech In Hindi शब्द भेद की परिभाषायें
English Grammar

Parts Of Speech In Hindi शब्द भेद की परिभाषायें

By Shivam KasyapMay 29, 2021No Comments8 Mins Read
Parts Of Speech In Hindi
Share
Facebook Twitter Reddit Telegram Pinterest Email

Parts Of  Speech In Hindi/शब्द भेद /English Grammar Parts Of Speech 

इस आर्टिकल में Parts Of  Speech ( शब्द भेद ) को बहुत ही आसान भाषा में समझया गया है, हम आशा करते हैं की आपको इस आर्टिकल से parts of speech को समझना आसान होगा। 

किसी भी वाक्य को लिखने व बोलने के लिए लिए  शब्दों के समूह का प्रयोग किया जाता हैं। वाक्य में प्रयोग इन सभी शब्दों को कोई न कोई नाम दिया जाता है। जैसे – संज्ञा, सर्वनाम,क्रिया आदि।

शब्दों के सही प्रयोग को समझने के लिए ही इन्हे 8 वर्गो में बांटा गया है जिन्हें शब्द भेद कहते हैं।

Parts of Speech( शब्द भेद )

1. Noun (संज्ञा) – किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु के नाम को संज्ञा कहते है।

 

2. Pronoun (सर्वनाम) – सर्वनाम का प्रयोग संज्ञा की जगह पर किया जाता है।

 

3. Verb (क्रिया) – क्रिया वो है जिसके माध्यम से कर्ता  के कार्य या अवस्था (स्थिति) की जानकारी मिलती है।

 

4. Adjective (विशेषण) – जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं या उनके बारे में कुछ अतिरिक्त सूचना देते हैं।

5. Adverb (क्रिया विशेषण) – जो किसी क्रिया की, किसी विशेषण की या किसी दूसरे क्रिया विशेषण की विशेषता बताते हैं या उनके बारे में कुछ अतिरिक्त सूचना देते हैं।

6. Preposition (सम्बन्ध सूचक अव्वय या पूर्वसर्ग) – Prepositions वो शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा या सर्वनाम और वाक्य के दूसरे भाग के बीच  के संबंध को दर्शाते हैं।

7. Conjunction (संयोजक) – यह दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ देते हैं।  इससे वाक्य छोटा हो जाता है बिना अर्थ बदले।

8. Interjection (विस्मयादिबोधक) – भावनाओं की अभिव्यक्ति करने वाले शब्द व शब्दों के समूह।

Parts Of  Speech In Hindi/शब्द भेद /English Grammar Parts Of Speech 

Parts of  Noun

हम बचपन से यही पढ़ते हुए आ रहे हैं कि संज्ञा किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम होता है। ये परिभाषा गलत नहीं है पर थोड़ा अधिक जानने की ज़रूरत है। अगर ये परिभाषा सही मान ली जाए, फिर तो किसी जानवर का नाम जैसे किसी कुत्ते का नाम ‘टफी ‘ भी संज्ञा नहीं है।  पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। नाम चाहे किसी व्यक्ति का हो या फिर किसी जानवर का,उसे संज्ञा ही माना जाता है।

एक बात और – एक शब्द है ‘प्यार ‘। यह एक भाववाचक संज्ञा है।  हमारा प्रश्न यह है कि ये तो किसी व्यक्ति,स्थान या वस्तु का नाम नहीं है  फिर इसे संज्ञा क्यों मानते हैं ! ये सब बातें आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद समझ आ जायेंगी। इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िये।

  1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) 
    व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु का नाम होता है।
    जैसे —–
    Ram ( किसी प्राणी का नाम )
    Tuffy ( किसी प्राणी का नाम )
    Dehradun ( किसी जगह का नाम )
    parker Pen ( किसी वस्तु का नाम )
  2. Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)
    जातिवाचक संज्ञा किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु की जाति के बारे में बताता है।
    जैसे —–
    1. माना आपके सामने दो मोबाइल रखे हुए हैं। एक है नोकिया मोबाइल और दूसरा है सैमसंग का मोबाइल। दोनों में क्या समानता है ?दोनों मोबाइल है इसलिए ‘ मोबाइल ‘एक Common Noun है।
  3. Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
    समूहवाचक संज्ञा प्राणियों के,जगहों के या वस्तुओं के समूह को दर्शाता है।
    जैसे —–
    People( लोग ) – कई लोगों का समूह
    Crowd(भीड़ ) – कई लोगों का समूह
    Batch( बैच ) -कई विद्यार्थियों का समूह
    Team( टीम ) – कई खिलाड़ियों का समूह
  4. Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा)
    पदार्थवाचक संज्ञा किसी भी पदार्थ का नाम होता है।
    जैसे —–
    सोना ( Gold )
    चाँदी ( silver )
    ताँबा ( Copper )
    ग्लास ( Glass )
    लकड़ी ( Wood )
  5. Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
    भाववाचक संज्ञा वो होती है जिसे हम छू या देख नहीं सकते, सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

    जैसे —–
    ईमानदारी  ( Honesty )
    प्यार  ( Love)
    चोरी  ( Theft)
    वक्त  ( Time )
    सोच  ( Thinking )
    घृणा  ( Hate )

हमारे Facebook पेज को join करें – Join Now 

Parts Of  Speech In Hindi/शब्द भेद /English Grammar Parts Of Speech 

Parts Of  Pronoun

हम बचपन से पढ़ते आ रहे है। कि  संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द Pronoun कहलाते है। लेकिन किस तरह से प्रयोग किये जाते है।  ये आपको इस आर्टिकल से समझ आ जायेगा। तो ध्यान से पढिये।

  1. Subjective Pronoun
    ये Pronoun  Subject में प्रयोग किये जाते है, इसलिए इसे subjective Pronoun कहते है।
    जैसे —–
    I – मैं
    He – वह, वो (एक पुरुष)
    She – वह, वो  (एक स्त्री)
    You – तुम,आप  (तुम /आप एक व्यक्ति हो सकते है या एक से ज़्यादा व्यक्ति हो सकते है।)
    They – वे, वो (एक से ज्यादा व्यक्ति)
    We –  हम (एक से ज्यादा व्यक्ति)
  2. Objective Pronoun
    ये Pronoun  Object  में प्रयोग किये जाते है, इसलिए इसे Objective Pronoun कहते है।
    जैसे —–
    Me  – मुझे या मेरे
    Him  – उसे, उसको, उनको (एक पुरुष को)
    Her  – उसे, उसको, उनको (एकस्त्री को )
    You  – तुम्हें,तुम्हारे/आपको,आपके (तुम /आप एक हो सकते हो या एक से ज़्यादा हो सकते है)
    Them – उनके (एक से ज्यादा व्यक्तियों के)
    Us  – हमारे (एक से ज्यादा व्यक्तियों के)
  3. Possessive Pronoun
    इस तरह के Pronoun  का प्रयोग ये बताने के लिए किया जाता है कि या किसका है – मेरा, तुम्हारा, उसका,उनका,या फिर किसी और का।
    जैसे —–

    My – मेरा Mine – मेरा
    His – उसका (एक पुरुष का) His – उसका (एक पुरुष का)
    Her – उसका (एक स्त्री का) Hers – उसका (एक स्त्री का)
    Your – तुम्हारा/आपका (तुम/आप एक हो सकते हो या एक से ज़्यादा हो सकते हो) Yours  – तुम्हारा/आपका (तुम/आप एक हो सकते हो या एक से ज़्यादा हो सकते हो)
    Their – उनका (एक से ज्यादा व्यक्तियों का) Theirs – उनका (एक से ज्यादा व्यक्तियों का)
    Our – हमारा (एक से ज्यादा व्यक्तियों का) Ours – हमारा  (एक से ज्यादा व्यक्तियों का)
  4. Reflexive Pronoun
    इस Pronoun  का प्रयोग तब किया जाता है जब Subject खुद के बारे में बताता हो।
    जैसे —–
    Myself  – मैं खुद
    Himself – वो खुद (एक पुरुष)
    Herself  – वो खुद ( एक स्त्री)
    Yourself / Yourselves – तुम / आप खुद ( तुम/आप एक व्यक्ति हो सकते हो या एक से ज्यादा व्यक्ति हो सकते हो )
    Themselves – वो खुद/ वे खुद (एक से ज्यादा व्यक्ति)
    Ourselves – हम खुद (एक से ज्यादा व्यक्ति)

Parts Of  Speech In Hindi/शब्द भेद /English Grammar Parts Of Speech 

Parts Of  Verb

मान लीजिये आप बिस्तर पर लेते हुए किसी को याद कर रहे हैं। आप सोचेंगे की मैं कोई काम तो कर नहीं रहा,मैं तो सिर्फ बिस्तर पर लेटा हूँ।  यूँ तो किसी को याद करते समय आपके हाथ,पैर  स्थिर हो सकते हैं लेकिन दिमाग तो चल रहा है न। इसलिए ‘याद करना’ भी एक क्रिया है जिसे अंग्रेजी में कहते है ‘Miss’.  Miss मतलब याद करना।
इसलिए ये मत सोचिए कि क्रिया का मतलब सिर्फ वो काम है जिसमें आपके हाथ – पैर प्रयोग में लाये जा रहे हों। सही मायने में क्रिया का अर्थ है कोई भी काम।  फिर चाहे वो केवल दिमाग से ही क्यों न किया जा रहा हो।

क्रियाएँ दो प्रकार ही होती हैं

  1. मुख्य क्रिया ( Main Verb )
    यह क्रिया Subject के कार्य की जानकारी देती है।  मुख्य क्रिया  का सीधा सा मतलब है कोई भी काम जैसे नाचना, गाना, सोचना, पढ़ना, लिखना,देखना,हिलना,याद करना,पीटना आदि।
    जरुरी नहीं कि काम वही हो जो हाथ पैरों से यानि physical  हो। अगर आप कुछ सोच भी रहे हैं तो भी दिमाग काम कर रहा है यानि Mental Work  हो रहा है इसलिए सोचना भी एक कार्य ही है।
  2. सहायक क्रिया ( Helping /Auxiliary Verb )
    यह क्रिया Subject  की अवस्था के बारे में बताती है। Subject के अनुसार Helping Verb  का प्रयोग किया जाता है।
    जैसे….. IS, Am, Are, Was, Were, Will, Shall, Would, Can, Has,Have,Had आदि।

Parts Of Speech In Hindi

Adjective ( विशेषण )

विशेषण वो शब्द या शब्दों का समूह ( उपवाक्य ) होते हैं जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं या फिर उस संज्ञा या सर्वनाम के बारे में कुछ अतिरिक्त सुचना देते हैं।  ये भी कह सकते हैं कि विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम का वर्णन करते हैं।

  1. Ram is brave .( राम बहादुर है )
    ‘बहादुर ‘होना राम की विशेषता है। चूँकि राम एक संज्ञा है इसलिए ‘Brave ‘ एक विशेषण है।

Adverbs (क्रिया विशेषण )

क्रिया विशेषण वो शब्द या शब्दों का समूह ( उपवाक्य ) होते हैं जो क्रिया की या फिर विशेषण की या फिर किसी दूसरे क्रिया विशेषण की विशेषता बताते हैं या फिर उनके बारे में कुछ अतिरिक्त सूचना देते हैं। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि क्रिया विशेषण किसी क्रिया को या किसी विशेषण को या किसी दूसरे क्रिया विशेषण को तराशता है या फिर उसका वर्णन करता है। 

  1. Ram runs fast .( राम तेज दौड़ता है )
    ‘तेज ‘ शब्द का प्रयोग करने से दौड़ने के बारे में कुछ अतिरिक्त बात पता चलती हैं।  चूँकि दौड़ना ( run ) एक क्रिया है इसलिए इस क्रिया के बारे में अतिरिक्त  सुचना देने वाला यह शब्द ‘ तेज ‘ एक विशेषण है। 

Parts Of Speech In Hindi

Preposition
Conjunction
Interjection

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिये।  एक बात हमेशा  ध्यान रखिये ज्ञान बांटने से और ज्यादा बढ़ता है। इसलिए इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा  शेयर कीजिये Thank You !

 ये भी पढ़ें 
Type Of Sentence – Click Here 

Present Tense (वर्तमान काल)

Past Tense (भूतकाल)

Future Tense (भविष्यकाल)

definition of parts of speech examples for parts of speech examples of parts of speech parts of speech example parts of speech examples parts of speech hindi parts of speech hindi and english parts of speech hindi grammar parts of speech hindi mai parts of speech hindi meaning parts of speech hindi to english parts of speech with example parts of speech with examples Remove term: parts of speech hindi parts of speech in hindi what are the parts of speech what is parts of speech
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Reddit Email
Previous ArticleEnglish Hindi Sentence रोज़ाना प्रयोग आने वाले इंग्लिश वाक्य
Next Article Hindi To English Daily Use Sentences रोज़ाना प्रयोग वाक्य
Shivam Kasyap
  • Website
  • Facebook

I'm Shivam Kasyap, a passionate explorer of the vast realm of knowledge. At hindiknowladge.com, I embark on a journey to unravel the wonders of information and share them in the eloquence of Hindi.

Related Posts

Manifestation Meaning in Hindi: A Super Easy Guide for Everyone

December 23, 2025

Mine Meaning in Hindi: A Super Easy Guide for Everyone

December 23, 2025

Spam Meaning in Hindi: A Super Easy Guide for Everyone

December 23, 2025

Hello Meaning in Hindi: A Super Easy Guide for Everyone

December 23, 2025

Before Meaning in Hindi: A Super Easy Guide for Everyone

December 23, 2025

Possessive Meaning in Hindi: A Guide for Everyone

December 22, 2025
Add A Comment
Most Popular

Best Sustainable Decor Hampers for Thoughtful Gifting in 2026

March 26, 2026

Latest Modern Blouse Designs 2026 to Transform Your Saree Look

March 26, 2026

Can a Psychologist Help Me With Panic Attacks or Sudden Fear Episodes?

March 23, 2026

How Maintaining Cleanliness Affects Your Fashion

March 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Sitemap
Hindiknowladge.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.